अनियंत्रित होकर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक घायल
वीनस शुगर मिल पर गन्ना लेकर जा रहे किसान की ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर एक गड्ढ़े में पहिया आने से पलट गई। इससे चालक घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव प्रहलादपुर निवासी अभिषेक मल्होत्रा बुधवार को दोपहर वीनस शुगर मिल पर गन्ना लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर गांव का ही मजदूर खुशीराम चला रहा था। जैसे ही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली मिल के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे ट्रैक्टर चालक खुशीराम घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद परिजन घर ले गए।
चन्दौसी: वीनस शुगर मिल पर गन्ना लेकर जा रहे किसान की ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में पहिया आने से पलट गई। इससे चालक घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव प्रहलादपुर निवासी अभिषेक मल्होत्रा बुधवार को दोपहर वीनस शुगर मिल पर गन्ना लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर गांव का ही मजदूर खुशीराम चला रहा था जैसे ही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली मिल के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे ट्रैक्टर चालक खुशीराम घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद परिजन घर ले गए।