मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार घायल
सम्भल: हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव खानपुरा में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक- दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 12:55 AM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 12:55 AM (IST)
सम्भल : हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव खानपुरा निवासी सूरजपाल व हेम¨सह के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार को दोनों पक्षों के लोगों के बीच नोंकझोंक होने लगी। विवाद बढ़ा तो मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद लाठी डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष के सूरजपाल, वीरपाल व दूसरे पक्ष से हरपाल, हेम¨सह मामूली रुप से घायल हो गये। थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें