गिर गई 100 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत, किसान हुए बेहाल
बहजोई (सम्भल) धान से मंडी अटी पड़ी है। बंपर फसल हुई और मंडी में इसकी आवक बढ़ी।
बहजोई (सम्भल) : धान से मंडी अटी पड़ी है। बंपर फसल हुई और मंडी में इसकी आवक बढ़ी। अन्य जिलों से भी धान यहां की मंडियों में पहुंच रहा है। धान की गिरी कीमत किसानों को मायूस कर रही है। मंडी के आढ़ती भी परेशान हैं। दूसरी ओर सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद धीमी गति से हो रही है। इस बार धान के रेट में 100 रुपये की कमी आई है। ऐसे में किसान को उनकी फसल का वाजिब दाम मिलना मुश्किल दिख रहा है।
टैक्ट्रर ट्राली व मेटाडोर आदि में धान लदकर आ रहा है। सबसे अधिक 1509 प्रजाति वाला धान आ रहा है। इसके अलावा सुगंधा, आर एस टेन व सरबती प्रजाति के धान की खूब आवक हो रही है। मंडी से प्रतिदिन यहां का धान दिल्ली, मुरादाबाद, मेरठ आदि शहरों को जा रहा है। सरकारी खरीद केंद्रों पर सिर्फ मोटा धान खरीदा जाता है। सरकारी खरीद केंद्र पर धीमी गति से तौल हो रही है।
-----------
धान की कीमत प्रति क्विंटल
धान की वैरायटी-कीमत पिछले सप्ताह-वर्तमान कीमत 1509 वैरायटी - 1750- 1550
सुगंधा - 1550- 1425
सरबती - 1570 - 1425
आरएस टेन - 1450 - 1300 धान की कीमत मंडी में एक सप्ताह में करीब सौ रुपये प्रति क्विंटल तक कम हो गई है।
राकेश कुमार, किसान चावल का निर्यात कम होने से ही कीमत अचानक गिर गई है। अब जो धान खरीदा जा रहा है, उसे व्यापारी स्टॉक बढ़ाने के लिए खरीद रहे हैं। इसकी कीमत बढ़ने की उम्मीद भी जताई जा रही हैं। धान की कीमत सभी जगह कम है, मंडी में अन्य जगह से कीमत सही मिल रही है।
गौरी शंकर मालबाबू, व्यापारी