यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से किशोरी की मौत
सम्भल: बहजोई थाना क्षेत्र में बुखार से किशोरी की मौत हो गई। रजपुरा थानाक्षेत्र के गांव देवर

सम्भल: बहजोई थाना क्षेत्र में बुखार से किशोरी की मौत हो गई।
रजपुरा थानाक्षेत्र के गांव देवरा निवासी पप्पू की 13 वर्षीय बेटी सपना बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अजीमाबाद में अपने मामा के घर रहती थी। तीन दिन पहले सपना को बुखार आया तो उसे गांव के ही डॉक्टर से दवाई दिलवा दी। सुधार न होने पर शहर के निजी अस्पताल में लेकर आए। उपचार के दौरान रविवार को सपना की मौत हो गई।
