विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से पीड़ित छात्रा की मौत, सौ से अधिक बीमार

By JagranEdited By:
Published: Tue, 04 Sep 2018 01:49 AM (IST)

कुढ़फतेहगढ़ : थाना क्षेत्र के ग्राम दारनी में रहस्यमय बुखार के चलते कक्षा छह की छात्रा की

बुखार से पीड़ित छात्रा की मौत, सौ से अधिक बीमार
बुखार से पीड़ित छात्रा की मौत, सौ से अधिक बीमार

कुढ़फतेहगढ़ : थाना क्षेत्र के ग्राम दारनी में रहस्यमय बुखार के चलते कक्षा छह की छात्रा की मौत हो गई। जबकि गांव में घर-घर लोग बुखार की चपेट में हैं। सौ से अधिक लोग बुखार से त्रस्त हैं।

गांव के लोकपाल की 12 वर्षीय बेटी उपासना कक्षा छह की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार छात्रा को रविवार को बुखार आया था। गांव के ही निजी चिकित्सक के यहां छात्रा का इलाज चल रहा था। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके चलते सोमवार की सुबह छात्रा उपासना ने दम तोड़ दिया। वहीं गांव में श्यामवती, सुंदरी, प्रेमवती, गीता देवी, लीलावती, रीना, मुकेश, मनोज, वीरेश, अनेक पाल, भूरे, उषा देवी, विवेक, मुकेश, शिवानी, शेर ¨सह, गोपाल, संगीता समेत तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं।

थाना क्षेत्र के ग्राम मैनपुरी में कुसुम, दलवीर, लज्जावती, भूप ¨सह, केदारी, शिवानी, तेजपाल, भुवनेश, सावित्री देवी, जयवती, बॉबी, शिवानी, कमला देवी, विवेक, अमन, नेमवती, तेजपाल समेत 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग मूकदर्शक बना हुआ है और ग्रामीण निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराने को मजबूर हैं। गांव दारनी और मैनपुरी में बुखार के प्रकोप की जानकारी विभाग को नहीं दी गई थी, हालांकि अब जानकारी हुई है, मंगलवार को ही दोनों गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगा कर इलाज करेगी और दवाएं वितरित की जाएंगी।

डा. संदीप गुप्ता, सीएमएस, सीएचसी बिलारी।