विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजघाट गंगा में पितृ विसर्जन अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पितरों को किया तर्पण

By Sorav PrajapatiEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 10 Oct 2026 09:22 AM (GMT+05:30)

पितृ विसर्जन अमावस्या पर संभल के राजघाट गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने गंगा में स्नान ...और पढ़ें

राजघाट पर गंगा में स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु।

राजघाट पर गंगा में स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु।

HighLights

  1. राजघाट गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

  2. पितृ विसर्जन अमावस्या पर पितरों को दिया गया तर्पण।

  3. श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

जागरण संवाददाता, संभल। पितृ विसर्जन अमावस्या पर शनिवार को राजघाट गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही गंगा स्नान के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अधिकांश श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से घाट पर पहुंचे। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने दीपक जलाकर पितरों को जल तर्पण किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पितृ विसर्जन अमावस्या राजघाट गंगा में आस्था की डुबकी

पितृ विसर्जन अमावस्या पर पितरों के निमित्त तर्पण करने की धार्मिक मान्यता है। इसी के चलते आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग राजघाट गंगा घाट पहुंचे। घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। लोगों ने विधि-विधान से स्नान और तर्पण कर पूर्वजों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। गंगा घाट पर दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बबराला थाना पुलिस भी मुस्तैद रही। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मीरमपुर बांध के पास बाईपास पर मोटरसाइकिल और टेंपो का मार्ग परिवर्तित किया गया।

यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो सर्वपितृ अमावस्या पर ये चीजें घर नहीं ला रहे? नाराज होकर लौटेंगे पितृ