तहसील परिसर में हो नियमित सफाई
सम्भल : सम्भल बार ऐसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के पति शकील अहमद से भेंट कर नग
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 12:19 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 12:19 AM (IST)
सम्भल : सम्भल बार ऐसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के पति शकील अहमद से भेंट कर नगर पालिका द्वारा पुरानी तहसील में इंटर लॉ¨कग सड़क का निर्माण कराने पर उनका आभार व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने शकील अहमद से तहसील परिसर में सफाई कर्मचारी नियुक्त कर नियमित सफाई कराने व शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ बनवाने तथा खराब हैंड पम्प सही कराने की मांग की। पालिका अध्यक्ष के पति ने बार एसोसिएशन के मंडल के द्वारा उठाई समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में नवीन अग्रवाल, मनोज कुमार, रवि चौधरी, सुभाष त्यागी, प्रदीप ¨सह, मनीष आर्य, सादिक अली, मुनेश कुमार शर्मा, अमित उठवाल आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें