शुगर मिल के कर्मचारी की मौत
पास पहुंची तो पति मृत अवस्था में मिले। पति को मृत देख पत्नी की चीख निकल गई। इसके बाद पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। कर्मचारी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संतोष देवी ने बताया कि उनके पति खाना खाने के बाद सो गए थे। हार्ट अटैक आने की वजह से मौत हुई है।
सम्भल: असमोली कस्बे में हार्ट अटैक से एक प्राइवेट कर्मचारी की मौत हो गई। कस्बा असमोली निवासी महेन्द्र ¨सह का बेटा देवराज (42) शुगर मिल असमोली में सुपरवाइजर था। मंगलवार को वह अवकाश पर था। शाम को खाना खाने के बाद सो गया था। उनकी पत्नी संतोष देवी भी बराबर कमरे में सो रही थी। सुबह होने पर संतोष देवी पशुओं को चारा खिलाने के लिए उठी। पशुओं को चारा खिलाने के बाद वह अपनी पति देवराज को उठाने के लिए पहुंची। पति को आवाज देने के बाद जब कोई जबाव नहीं मिला तो वह ¨चतित हो गई। इसके बाद वह उनके पास पहुंची तो पति मृत अवस्था में मिले। पति को मृत देख पत्नी की चीख निकल गई। इसके बाद पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। कर्मचारी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संतोष देवी ने बताया कि उनके पति खाना खाने के बाद सो गए थे। हार्ट अटैक आने की वजह से मौत हुई है।