अवैध संबंध के चलते दो पक्षों में पथराव, चार घायल
असमोली (सम्भल) थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का पड़ोस के एक युवक से काफी समय सें प्रेम प्रंसग चल रहा है।
असमोली (सम्भल) : थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का पड़ोस के एक युवक से काफी समय सें प्रेम प्रंसग चल रहा है। शुक्रवार को महिला के पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव हो गया जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष से एक युवक को थाने ले आई।
थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में एक महिला का पड़ोस में एक युवक से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात की जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने पांच दिन पहले गांव में पंचायत लगा कर दोनों को समझाने का प्रयास किया। उस समय तो दोनों पक्ष सहमत हो गए लेकिन, शुक्रवार को महिला के पति ने पत्नी को युवक के साथ देख लिया। इस पर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई और मारपीट होने लगी। उसके बाद पथराव होने लगा जिसमें एक पक्ष से एक महिला व दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। प्रेमी के भाई ने पुलिस को सूचना दी कि महिला के पति ने घर पर आकर बाइक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा तो न बाइक में तेल था न बाइक में आग लगी थी। पुलिस दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को थाने ले आई। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।