Move to Jagran APP

सपाइयों ने जयंती पर कर्पूरी ठाकुर को किया याद

जागरण संवाददाता सम्भल समाजवादी वादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आ

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:53 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:53 PM (IST)
सपाइयों ने जयंती पर कर्पूरी ठाकुर को किया याद
सपाइयों ने जयंती पर कर्पूरी ठाकुर को किया याद

जागरण संवाददाता, सम्भल: समाजवादी वादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन कर कर्पूरी ठाकुर की जयंती को मनाया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

loksabha election banner

रविवार को सपा के मुहल्ला फत्तेहउल्ला सराय स्थित जिला कार्यालय पर कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई, जिसमें जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर 1952 से विधानसभा सदस्य बनने के बाद अंतिम समय तक सदन के सदस्य व दो वार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने गरीब वंचित एवं सभी समाज के कमजोर वर्गों के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी सांख्यधर ने कहाकि कर्पूरी ठाकुर चाहते थे कि गरीब वंचित वर्गो के कमजोर लोग एक साथ रहें। जिला सचिव सईद अख्तर इस्त्रराईली, ताहिर उल्ला खान, अमरीश यादव, बादशाह सिंह, बलवंत, डॉ. राहिल, हबीब अहमद, तालिब मलिक, उदयवीरर यादव, ओमप्रकाश प्रजापति, मुंशी वाहिद, शरद कुमार, नरेश ठाकुर, ज्ञान यादव, मोहम्मद तौकीर, मनीष यादव, सुनील यादव मौजूद रहे।

उधर क्षेत्र के गांव किरारी में राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी के नेतृत्व में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97 वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ और बिहार राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे थे। उन्हें जननायक की उपाधि दी गई थी। कर्पूरी ठाकुर भारत छोड़ो आंदोलन में 26 महीने जेल में रहे थे और भारत आजाद होने के बाद कर्पूरी ठाकुर बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री बने थे। इस दौरान जिला महासचिव धर्मेंद्र ठाकुर, ओमपाल ठाकुर, इंद्रपाल सिंह यादव, जबर सिंह, अंगल लाल, अवधेश ठाकुर, हेम सिंह, सतीश ठाकुर, रामसिंह, भोजराज मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.