Move to Jagran APP

गठबंधन में पहली प्राथमिकता सपा को : शिवपाल यादव

बबराला (सम्भल) निजी कार्यक्रम में बबराला आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन बनाकर भाजपा को हराने का काम किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 12:41 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 12:41 AM (IST)
गठबंधन में पहली प्राथमिकता सपा को : शिवपाल यादव
गठबंधन में पहली प्राथमिकता सपा को : शिवपाल यादव

बबराला (सम्भल) : निजी कार्यक्रम में बबराला आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन बनाकर भाजपा को हराने का काम किया जाएगा। हमारी पहली प्राथमिकता सपा होगी। यदि सपा ने गठबंधन में रुचि नहीं दिखाई तो अन्य दलों से बात कर महागठबंधन बनाएंगे। इतना तय है कि वर्ष 2022 में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। प्रदेश में अगली सरकार प्रसपा या प्रसपा के सहयोग से बननी है।

loksabha election banner

पूरी तरह भाजपा के खिलाफ मुखर हुए शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने ऐसे-ऐसे कानून बनाए हैं जो देश के गरीब किसान, जनता, मजदूर, बेरोजगारों के हित में नहीं है। सरकार ने जीएसटी ला दिया। व्यापारी इससे बर्बाद हो गया। अब किसानों को भी अपने पास सीए, एकाउटेंट, वकील रखना पड़ेगा। इनका खर्च कौन उठाएगा। बिना सोचे समझे नोटबंदी कर देश को पीछे धकेला गया। उन्होंने कहा कि जनता भी अब भाजपा के खिलाफ लामबंद है। प्रसपा जोड़ने की बात करती है और भाजपा तोड़ने की। निजी कार्यक्रम में किए शिरकत, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश सिंह के यहां शिवपाल यादव निजी कार्यक्रम में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सर्वेश यादव की बहन रीता की सगाई क्षेत्र के बृजपाल सिंह यादव के पुत्र विशेष यादव संग हुई। यहां लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी करन सिंह यादव, लालू यादव, सुघड़ पाल सिंह, अतुल यादव, रूपकिशोर यादव, राजेश कुमार, अनिल शर्मा की मौजूदगी रही। पूर्व चेयरमैन को दी श्रद्धांजलि

बबराला। शिवपाल यादव ने बबराला नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार के निधन पर उनके घर जाकर स्वजनों को सांत्वना दी। चेयरमैन के भाई चंद्रशेखर गुप्ता, राजेश गुप्ता, टेनी यादव, के.वी. यादव, प्रमोद यादव, अशोक, रामसेवक गुप्ता, राजेश यादव, संदीप गुप्ता, भूपेन्द्र गुप्ता, आशीष यादव की मौजूदगी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.