महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का किया आह्वान
सम्भल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सम्भल: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर संगठन कार्यकर्ताओं से उन्हें नमन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि इन्हीं महापुरुषों के प्रयासों व निर्णयों से ही देश को स्वतंत्रता के बाद 565 रियासतों को देश में सम्मिलित किया गया।
समाजवादी पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में देश के प्रथम गृहमंत्री, उप प्रधानमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, आचार्य नरेंद्र देव व वाल्मीकि जयंती मनाई। जहां पर इन महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि लौहपुरुष एक दृढ़ संकल्प वाले प्रशासक थे। जिनके प्रयासों एवं निर्णयों के कारण देश की स्वतंत्रता के पश्चात 565 रियासतों को सम्मिलित करना उनकी ²ढ शक्ति और दूर ²ष्टि का परिणाम है। सुहेल इकबाल ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव के त्यागमय जीवन का महात्मा गांधी भी सम्मान करते थे। अंत में सभी से तीनों महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का प्रण करने के लिए कहा गया। इस दौरान सईद अख्तर इस्त्राईली, कृष्ण मुरारी लाल सांख्यधर, ताहिर उल्ला खां आदि मौजूद रहे।
दूसरी तरफ पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने निजी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महापुरुषों के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि वल्लभ भाई पटेल ²ढ़ संकल्प वाले कुशल प्रशासक थे। इस मौके पर वहां मौजूद सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ने व देश की एकता का संकल्प लिया। इस मौके पर अमरीश यादव, आरिफ खां, धीरज, उस्मान चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।