Move to Jagran APP

श्वेता तिवारी के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

ज्यॉन्ट्स वेलफेयर फाउन्डेशन नारी जागृति के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रुप की महिलाओं ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। महिलाओं ने फिल्मी गानों पर डांस किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 08:37 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 06:23 AM (IST)
श्वेता तिवारी के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
श्वेता तिवारी के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

जागरण संवाददाता, सम्भल: ज्यॉन्ट्स वेलफेयर फाउन्डेशन नारी जागृति के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रुप की महिलाओं ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। महिलाओं ने फिल्मी गानों पर डांस किया। हरियाली तीज के कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये गये थे। जिसमें महिलाओं ने जमकर खरीददारी की।

loksabha election banner

गुरुवार को ज्वॉन्ट्स वेलफेयर फाउन्डेशन नारी जागृति की ओर हरियाली तीज कार्यक्रम डॉक्टर कालोनी स्थित डॉ. निधि त्यागी के आवास आयोजित किया गया, जिसमें चन्दौसी से आयी डॉ. सुधा चौधरी व डायरेक्टर उषा वाष्र्णेय मुख्यअतिथि रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष श्वेता तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्राची गुप्ता ने ओढली सितारों की मांगा दे गाने पर डांस किया कर खूब तालियां बटोरी। सुनीता गंभीर ने हरियाली तीज के महत्व के बारे में विस्तार जानकारी दी। इसके बाद विभिन्न प्रकार के गेम खिलाएं गये, जिसमें अलका रस्तोगी, अंजू गुप्ता ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की लीला पर नाटिका प्रस्तुत की गई। हरियाली तीज कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न स्टाल लगाये गये थे, जिसमें ज्वैलरी, सौदर्य प्रसाधन, सजावटी सामान आदि शामिल थे। महिलाओं ने जमकर खरीददारी की और व्यंजनों का स्वाद लिया। कार्यक्रम के अंत में तीज क्वीन का चुनाव खेल के माध्यम से करया गया। अध्यक्ष श्वेता तिवारी को तीज क्वीन का ताज ट्राफी दी गई। इस दौरान डॉ. स्मिता पाटिल, डॉ. ऋतु सक्सेना, सारिका, शालिनी अग्रवाल, संध्या रस्तोगी, मंजू रस्तोगी, अनुराधा, अनीत अग्रवाल, रिचा गुप्ता, अनुराधा रस्तोगी मौजूद रही।

उधर महिला शक्ति संगठन हयातनगर के तत्वावधान में तीजोत्सव मनाया, जिसमें संगठन की सभी महिलाओं ने एक दूसरे को श्रृंगार की वस्तुएं भेट कर अचल सौभाग्य की कामना की। उसके बाद महिलाओं ने झूला झूलकर मल्हारें गायीं व नृत्य किया। दीपा वाष्र्णेय ने कहा कि तीज का त्योहार प्रकृति में आयी बाहर की खुशी में मनाया जाता है। महिलाओं में इस त्योहार का विशेष महत्व होता है। कविता वाष्र्णेय, साधना गुप्ता, खुशबू, निशी रानी, सारिका, नेहा गुप्ता, छाया अग्रवाल, मधु गुप्ता, सपना वाष्र्णेय, माधुरी, विनीता गुप्ता, संध्या रस्तोगी, मंजू रस्तोगी आदि मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.