सत्संग में मिलता है सच्चा सुख
सम्भल : असमोली क्षेत्र के गांव मुरथला में गुरुवार को मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम का आयोजन किया गया
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 01:18 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 01:18 AM (IST)
सम्भल : असमोली क्षेत्र के गांव मुरथला में गुरुवार को मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम का आयोजन किया गया। वंदना और प्रार्थना कुमारी अनुराधा एवं सुनहरी देवी ने की। वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य को सबसे ज्यादा सुख भगवान के सत्संग में ही मिलता है। इस भाग दौड़ भरी ¨जदगी में लोग सत्संग से दूर होते जा रहे हैं। जबकि लोगों को चाहिए कि वह सत्संग में आकर बैठे। जिससे उन्हें सुख मिलेगा। दूरदराज से आए मानव प्रेमी उपासक गणों ने भजन एवं आप बीती के माध्यम से संगत को निहाल किया। आयोजन में धर्मवीर, डॉ दिनेश, भरतराम, चमन ¨सह, सोमपाल ¨सह, तेजपाल ¨सह, जयप्रकाश, हरप्रसाद त्यागी आदि मौजूद रहे। संचालन महीलाल ने किया अध्यक्षता रमेश चंद्र ने की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें