Move to Jagran APP

सरोजनी नायडू की जयंती धूमधाम के साथ मनाई

वेदराम मौर्य, एवीआरसी बृजेन्द्र ¨सह नीरु, लक्ष्मी देवी, उर्मिला देवी, तरुण नीरज, राजेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता, देवेन्द्र प्रसाद, नैना, स्नेहा, कुमुद, पूजा , लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 11:25 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 11:25 PM (IST)
सरोजनी नायडू की जयंती धूमधाम के साथ मनाई
सरोजनी नायडू की जयंती धूमधाम के साथ मनाई

चन्दौसी: महापुरुष स्मारक समिति के तत्वावधान में भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर के मुहल्ला खातियान स्थित सरोजिनी नायडू जूहा. स्कूल में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि माधव मिश्र ने कहा कि सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में बंगाली परिवार में हुआ था। उन्हें माता-पिता से कविता लिखने की प्रेरणा मिली। 12 वर्ष की अवस्था में इन्होंने पहली कविता लिखी। उन्हे सभी भारत कोकिला के नाम से जानते थे। उन्होंने गोपाल कृष्ण गोखले से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवक्ता बनने का अवसर पाया और 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। वह देश के लिए स्वतंत्रता की लड़ाई में कई बार जेल गईं। भारत के स्वतंत्र होने पर उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल बनीं। 1949 में ह्दय गति रुकने पर उनकी मृत्यु हो गई। कार्यक्रम में दुर्गा टंडन, सच्चिदानन्द शर्मा, नेत्रपाल गुप्ता, पीयूष कुमार, वेदराम मौर्य, बृजेन्द्र ¨सह, नीरु, लक्ष्मी देवी, उर्मिला देवी, तरुण नीरज, राजेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता, देवेन्द्र प्रसाद, नैना, स्नेहा, कुमुद, पूजा, लक्ष्मी देवी आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.