आर्य प्रतिनिधि सभा के संयोजक बने संतोष
सम्भल आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक सरायतरीन में आयोजित हुई।
सम्भल: आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक सरायतरीन में आयोजित हुई। इसमें सभा के पूर्व प्रधान साहू विजयपाल सरन ने कहा कि जिला सम्भल आर्य प्रतिनिधि सभा का निर्वाचन विगत तीन वर्षों से नहीं हुआ है तथा कोई वेद प्रचार आदि का कार्य भी जिला सभा द्वारा सम्पन्न नहीं किया जा रहा है। जिसमें तत्काल प्रभाव से वर्तमान अंतरंग सभा को निरस्त किया गया। जिला सभा के सुचारू संचालन के लिए संतोष आर्य को छह माह के प्रशासक संयोजक नियुक्त किया जाता है। इनके सहयोग के लिए मानक चन्द्र आर्य चन्दौसी, प्रदीप कुमार आर्य रजपुरा, शाहू विजयपाल सरन सम्भल, जितेन्द्र कुमार आर्य बहजोई, को सहायक सदस्य नियुक्त किया गया। साथ ही संतोष कुमार आर्य प्रशासक संयोजक से जल्द ही जिला सभा के सदस्यों की सूची सभा से अनुमोदित कराकर विधिवत नवीनतन कार्यकारिणी का गठन करेंगे।