विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में 25 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, 62 क्रय केंद्र तैयार; 48 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य

Published: Thu, 19 Mar 2026 03:27 PM (IST)

संभल जनपद में 25 मार्च से गेहूं खरीद शुरू होगी, जिसके लिए 62 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला ...और पढ़ें

सांकेत‍िक तस्‍वीर।

सांकेत‍िक तस्‍वीर।

HighLights

  1. 25 मार्च से संभल में गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू होगी।

  2. कुल 62 क्रय केंद्र स्थापित, किसानों को सुविधा मिलेगी।

  3. 48 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित।

संवाद सहयोगी, बहजोई। जनपद में गेहूं खरीद की तैयारियों को जिला प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है। आगामी 25 मार्च से गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए जनपद में कुल 62 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार राय ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्रों पर आने वाले किसानों के लिए बैठने, पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस वर्ष सरकार द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है, जिससे किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विभाग ने गेहूं बिक्री के लिए किसानों का आनलाइन पंजीकरण भी शुरू कर दिया है। किसान विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर अपने नजदीकी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे।

जनपद में विभिन्न सरकारी एजेंसियों के माध्यम से कुल 62 क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। इस वर्ष 48 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे पूरा करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

वर्ष 2026-27 में एजेंसी वार गेहूं क्रय केंद्र

 

खाद्य विभाग – 11
पीसीएफ – 20
पीसीयू – 11
यूपीएसएस – 05
एफसीआई – 03
नेफेड – 12

कुल – 62 क्रय केंद्र

 

जनपद में गेहूं खरीद को लेकर 62 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 25 मार्च से खरीद शुरू होगी। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।- संजीव कुमार राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, संभल।

 

यह भी पढ़ें- संभल में भांजी से रेप करने वाले मामा को 20 साल की जेल, तीन साल बाद मिला न्याय