सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाए
बहजोई : केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नारी सश
बहजोई : केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ब्लाक स्तरीय अभियान समिति के सदस्यों का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी लव कुश त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी के अलावा जिला स्तर एवं विकास खंडों के लिए गठित टीम के सदस्यगण, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने सजीव प्रसारण देखा। प्रभारी जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में अभियान के तहत महिला अधिकारी व कर्मचारी गांव में पहुंचकर महिलाओं को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने हेतु शासन की योजनाओं से भी अवगत कराएंगी। मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में 11-11 सरकारी और प्राइवेट महिलाओं का चयन किया जाएगा। एक ब्लॉक में 6 सरकारी और 5 प्राइवेट स्तर से महिलाओं का चयन किया जाएगा। उनके द्वारा गांव में घूमकर महिलाओं से संबंधित योजनाएं स्वास्थ्य, स्वच्छता की जानकारी दी जाएगी। रामपाल ¨सह, जिलाध्यक्ष राजेश ¨सघल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम लता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साक्षी कुमारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अमिता ¨सह, जिला विकास अधिकारी अर¨वद कुमार, हरेंद्र कुमार, योगेंद्र पाल, जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार मौजूद रहे।