Move to Jagran APP

कमल संदेश रैली में कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र सम्भल की कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा प्रभारी गोपाल अंजान, जिला प्रभारी जयपाल ¨सह व्यस्त, जिलाध्यक्ष राजेश ¨सघल, लोकसभा क्षेत्र संयोजक पंकज गुप्ता, रैली संयोजक हरेन्द्र ¨सह उर्फ ¨रकू के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 12:58 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 12:58 AM (IST)
कमल संदेश रैली में कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब
कमल संदेश रैली में कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब

सम्भल : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया। रैली में लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों सम्भल, असमोली, चन्दौसी, कुन्दरकी, बिलारी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

loksabha election banner

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कमल संदेश बाइक रैली नूरियो सराय से निकाली गई। हजारों बाइकों पर सवार कार्यकर्ताओं ने रैली में सहभागिता की। रैली चन्दौसी चौराहा, दुर्गा कालोनी, बरेली सराय, चौधरी सराय, मैंथा बाजार, नखासा, ऐजेन्टी चौराहा, शंकर कालेज, यशोदा चौराहा पर होते हुए वापस नूरियो सराय पहुंची। जगह जगह कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डॉ. जयपाल ¨सह व्यस्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में पुन: भाजपा की सरकार बनेगी। दर्जा मंत्री गोपाल अंजान ने कहा कि कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने जो जनकल्याणकारी कार्य किये है। उससे जनता के बीच लगातार भाजपा को जनसमर्थन मिल रहा है। रैली को सांसद सत्यपाल सैनी, राज्यमंत्री गुलाब देवी, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी गोपाल अंजान, जिला प्रभारी डॉ. जयपाल ¨सह व्यस्त, जिलाध्यक्ष राजेश ¨सघल, संयोजक हरेन्द्र ¨सह उर्फ ¨रकू ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश यादव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र ¨सह, पप्पू चौधरी, सुरेश सैनी, ठाकुर रामवीर ¨सह, चौधरी ऋषिपाल, इन्द्ररानी दिवाकर, चौधरी बहोरन ¨सह, प्रभात शर्मा, गोपाल शर्मा, जयप्रकाश, सुनीत टण्डन, रुपेश सर्राफ, अमोद वाष्र्णेय, मोरमुकुट वाष्र्णेय, मुकुल पाण्डेय, बालेचरन वाल्मीकि, रामौतार शर्मा, राजेश शंकर राजू, योगेन्द्र त्यागी, भुवनेश राघव, कुलदीप यादव, वीरेन्द्र यादव, मनोज कठेरिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश ¨सघल व संचालन महामंत्री हरिओम शर्मा व अर्जुन वाल्मीकि ने किया।

-------

इनसेट

मुस्लिम महिलाओं ने बरसाए फूल, किया स्वागत

सम्भल: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई कमल संदेश रैली का अल्पसंख्यक मोर्चा की महिलाओं पदाधिकारियों ने ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शहर के मोहल्ला चौधरी सराय में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सय्यद शान अली व जिला मंत्री खुर्शीदा बेगम व परवीन जहां के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने बाइक रैली पर फूलवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान मोहम्मद असलम, उरमान अली, साजिद खां, मुर्शीद उस्मानी, गुलजार अंसारी, हाजी आसिफ अली, बम्मी खां, वसीउल हसन नाजिर अली, सादिक अली आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.