Move to Jagran APP

लड़के के नाम पर नहीं निकला प्लाट तो शादी से किया इन्कार

के नाम पर मुरादाबाद में प्लॉट होने की बात बताई गईथाना क्षेत्र के उपनगरी सरायतरीन की युवती का मुरादाबाद में रिश्ता तय हुआ था। लड़की व लड़का पक्ष के लोगों ने शादी की दावत भी बांट दी और कार्ड भी छपवा लिए गए। शादी की जोरशोर से तैयारी चल रही थी। शादी तय के दौरान लडके नाम पर प्लाट होने की बात बताई गई थी और किसी दूसरे का प्लॉट दिखा दिया गया। हालांकि लड़के के नाम पर प्लाट नहीं था। इसकी जानकारी लड़की पक्ष के लोगों को बाद में हुई। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। लड़का पक्ष के लोग बौखला गए और फोन पर गाली गलौंच व धमकी देने लगे। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 12:39 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 12:39 AM (IST)
लड़के के नाम पर नहीं निकला प्लाट तो शादी से किया इन्कार
लड़के के नाम पर नहीं निकला प्लाट तो शादी से किया इन्कार

जागरण संवाददाता, सम्भल : लड़के के नाम प्लाट नहीं होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। शादी करने से मना करने पर लड़के पक्ष के लोगों ने पहले समझाने का प्रयास किया, लड़की पक्ष के लोग नहीं माने तो मारपीट करते हुए धमकियां दी। यह मामला हयातनगर थाना क्षेत्र के सरातरीन का है। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

loksabha election banner

उपनगरी सरायतरीन निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी मुरादाबाद जिले के एक गांव में तय किया था। लड़के के नाम पर मुरादाबाद में प्लॉट होने की बात बताई गई। लड़की व लड़का पक्ष के लोगों ने शादी के कार्ड भी छपवा लिए। शादी की जोरशोर से तैयारी चल रही थी। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों को जानकारी हुई कि लड़के के नाम पर जो प्लाट बताते हुए दिखाया गया था वह किसी अन्य का प्लाट था। इसकी जानकारी को बाद में हुई। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर लड़का पक्ष के लोग बौखला गए और फोन पर गाली गलौज व धमकी देने लगे। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.