एमजीएम कालेज में छात्राओं को दी योग की जानकारी
भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही आयुष्मान भारत योजना के अर्न्तगत एमजीएम महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य योग प्रशिक्षिका रेनू वाष्र्णेय ने महाविद्यालय की छात्राओं को विभिन्न योग आसनों व प्रणायाम क्रियाओं की जानकारी दी। सहसचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि योग को हम भारतीयों को जाति धर्म से ना जोड़कर जीवन के लिए अनिवार्य करना चाहिए और उसे नियमित रूप से इसका पालन करना चाहिए।
सम्भल : भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही आयुष्मान भारत योजना के अंर्तगत एमजीएम महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य योग प्रशिक्षिका रेनू वाष्र्णेय ने महाविद्यालय की छात्राओं को विभिन्न योगासनों की जानकारी दी। सहसचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि योग को जाति धर्म से न जोड़कर जीवन के लिए अनिवार्य करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. आबिद हुसैन ने योग को महिलाओं के लिए ज्यादा जरूरी बताया क्योंकि महिलाओं पर अधिक जिम्मेदारियां होती हैं।
डॉ. जितेन्द्र बहादुर ¨सह ने बताया कि 20 नवंबर को क्रीड़ा विभाग की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसका विषय खेल एवं योग का जीवन पर प्रभाव होगा। कार्यक्रम संयोजिका व संचालिका डॉ. दीपिका शर्मा ने महाविद्यालय ने आयुष्मान भारत योजना के आयोजन सप्ताह के बारे में जानकारी दी। वहीं एमजीएम कालेज में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के अंर्तगत बालिका स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. पल्लवी, डॉ. क्षमा ने बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। जीवन को स्वस्थ रखने के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। संजय अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। एनसीसी प्रभारी डॉ. विजय लक्ष्मी शर्मा ने आभार व्यक्त किया।