युवती की हत्या में तीन गिरफ्तार
भल: हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सिहावली में युवती की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों में मंगेतर व उसके दो बहनोई शामिल है। आरोपितों की निशानदेही पर युवती के चप्पल, चारा काटने की ताराती, पर्स बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया है।
सम्भल: हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सिहावली में युवती की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों में मंगेतर व उसके दो बहनोई शामिल है। आरोपितों की निशानदेही पर युवती के चप्पल, चारा काटने की ताराती, पर्स बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव सिहावली निवासी नेपाल ¨सह के बेटी सीमा की रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव लहरारतू निवासी धर्मेश से शादी का रिश्ता तय हो गया था। छह नवंबर को धर्मेश अपने दो साथियों के साथ नेपाल ¨सह के घर सिहावली पहुंचा। वहां उसने जल्द ही शादी करने का दबाव बनाया। इसके बाद विवाद हो गया। धर्मेश अपने साथियों के साथ चला गया। सात नवंबर को सीमा खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। इसकी जानकारी धर्मेश को हुई तो वह युवती के पास खेत पर पहुंच गया। उसके रिश्ते के दो बहनोई भी साथ थे। इस बीच दोनों के बीच शादी को लेकर काफी देर तक बात हुई। इसके बाद धर्मेश ने सीमा से अपने साथ चलने का दबाव बनाया। युवती ने साथ जाने से इनकार कर दिया। धर्मेश ने उसके साथ मारपीट की। उसने विरोध जताते हुए गाली गलौंच की। गाली गलौंच के बाद धर्मेश का पारा चढ़ गया और उसने गुस्से में आकर युवती के दुपट्टे से ही गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों लोग शव को जंगल में छोड़कर भाग गए। युवती जब वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने मंगेतर को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। 9 नवंबर को सीमा का शव पड़ोस के ही गांव करनपुर कास्त निवासी रामप्रकाश के खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी ने बताया कि युवती की हत्या के मामले में रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव लहरारतू निवासी मुख्य आरोपित धर्मेश को उसके घर से व गांव जैंतोरा निवासी काले व डग्गू को शकरपुर अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों की निशानदेही पर युवती के चप्पल, पर्स व चारा काटने की तराती बरामद की गई है।