Move to Jagran APP

हर्ष फाय¨रग में महिला को लगी गोली

स बीच विमलेश के चचेरे ससुर शीशपाल ¨सह पुत्र मान ¨सह नशे में टल्ली होकर पहुंचा और डीजे की धुन पर झूमने लगा। इसी बीच अचानक उसने देशी तमंचा निकाला और फाय¨रग करने लगा। नशा अधिक होने के कारण अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और उसके देशी तमंचे से निकली गोली विमलेश के पेट में जा लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर गई। उसके गिरते ही वहां भगदड़ मच गई। गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित भाग गया। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत में सुधार है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल ¨सह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 12:33 AM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 12:33 AM (IST)
हर्ष फाय¨रग में महिला को लगी गोली
हर्ष फाय¨रग में महिला को लगी गोली

सम्भल : कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजादी सराय में बच्चे के जन्म की खुशी में हो रहे समारोह के दौरान हर्ष फाय¨रग में गोली लगने से महिला घायल हो गई। आनन फानन में परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने महिला को रेफर कर दिया। महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज किए। देशी तमंचा से फाय¨रग की बात सामने आई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपित की तलाश में जुटी है।

loksabha election banner

क्षेत्र के गांव शहजादी सराय निवासी रंजीत ओम के यहां बच्चे का जन्म हुआ था। इसी खुशी में शुक्रवार की शाम समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें दावत के साथ गीत संगीत का भी कार्यक्रम चल रहा था। रंजीत ओम की भाभी विमलेश (27) पत्नी चमन संगीत कार्यक्रम में बैठी हुई थी। इस बीच विमलेश के चचेरे ससुर शीशपाल ¨सह पुत्र मान ¨सह नशे में वहां पहुंचा और डीजे की धुन पर झूमने लगा। इसी बीच अचानक उसने देशी तमंचा निकाला और फाय¨रग करने लगा। नशा अधिक होने के कारण अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और उसके देशी तमंचे से निकली गोली विमलेश के पेट में जा लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर गई। उसके गिरते ही वहां भगदड़ मच गई। गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित भाग गया। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत में सुधार है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल ¨सह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.