Move to Jagran APP

रोशनी से जगमगाए घर, दीपावली आज

दीपावली पर्व की जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं संदेश देना चाहता हूं कि दिवाली पर हल्की आवाज के पटाखों का उपयोग करें। किसी भी तरह की कोई सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं। अराजक तत्व पर पैनी नजर रखी जाएगी। धूमधाम के साथ दिवाली के पर्व को मनाएं। यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक सम्भल

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 12:25 AM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 12:25 AM (IST)
रोशनी से जगमगाए घर, दीपावली आज
रोशनी से जगमगाए घर, दीपावली आज

सम्भल : दीपावली का त्यौहार देश भर में आज धूमधाम से मनाया जाएगा। घर घर में माता महालक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। धन धान्य के लिए महालक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई है। दीपावली की पूर्व संध्या पर घरों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया।

loksabha election banner

मंगलवार को लोगों ने बाजारों में पहुंचकर पूजन के लिए मूर्तियां खरीदीं। घरों को सजाने के लिए लोगों ने इलेक्ट्रानिक दुकानों पर रंग बिरंगी झालरें खरीदी और अपने घर दुकानों को सजाया। इसके अलावा बच्चों व लोगों ने आतिशबाजी की जमकर खरीददारी की। घरों एवं प्रतिष्ठानों में दिवाली का पूजन बुधवार को किया जाएगा। पंठित महेंद्र शर्मा ने बताया कि कमल गट्टे से हवन करने से लक्ष्मी का विशेष कृपा प्राप्त कराता है।

--------------

दिवाली पर 24 घंटे रहे बिजली

सम्भल: दिवाली पर घर रोशनी से जगमग होंगे। शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली रहेगी तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली रहने का दावा किया गया है। लोगों ने भी घरों को एलईडी बल्ब, झालरें लगाकर सजाया है। इस बार बिजली की कटौती नहीं की जाएगी। अधिशासी अभियंता विजय यादव ने कहा कि दिवाली पर भरपूर बिजली रहेगी। किसी भी तरह बिजली की कटौती नहीं होगी।

------------- दीपावली पर्व की जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं संदेश देना चाहता हूं कि दीपावली पर हल्की आवाज के पटाखों का उपयोग करें। किसी भी तरह की कोई सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं। अराजक तत्व पर पैनी नजर रखी जाएगी। धूमधाम के साथ दिवाली के पर्व को मनाएं।

यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक सम्भल दीपावली पर्व की लोगों को बधाई। मैं संदेश देना चाहता हूं कि रोशनी के इस पर्व को परिवार के साथ धूमधाम से मनाएं। घरों में माता लक्ष्मी व भगवान गणेश का पूजन करे। किसी भी तरह माहौल को न बिगाड़ा जाए। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड को अवगत कराएं।

अविनाश कृष्ण ¨सह, जिलाधिकारी सम्भल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.