जिला मुख्यालय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय सम्भल तहसील में स्थापित किये जाने की मांग को लेकर जिला अस्पताल चौराहे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिसमें नबाव साद आदिल ने कहा कि सम्भल को सभी राजनैतिक दलों ने धोखा दिया है।
सम्भल : जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय सम्भल तहसील में स्थापित किये जाने की मांग को लेकर जिला अस्पताल चौराहे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिसमें नवाब साद आदिल ने कहा कि सम्भल को सभी राजनीतिक दलों ने धोखा दिया है। जनता अब ऐसे नेता को चुने जो सम्भल का विकास कर सके। सैयद जमीलउरहमान ने कहा कि सम्भल के चारों तरफ सड़कों की स्थित बदहाल है। इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसी के चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। चौधरी रविराज चाहल ने कहा कि जिले की घोषणा हुए लगभग सात वर्ष बीत चुके हैं लेकिन सम्भल की जनता को जिला मुख्यालय से वंचित रखा गया है। इसके लिए पूर्व सरकारों की साथ साथ वर्तमान सरकार भी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जिला मुख्यालय पवांसा से हटाकर बहजोई स्थापित किया है आने वाले लोकसभा में जनता वर्तमान सरकार से हिसाब लेगी। इस दौरान अमर ¨सह, डॉ. जफर उल्ला खां, शेखर, हाजी बब्बू, शकील अहमद, तस्ब्बूर हुसैन, गौरव भटनागर, यूसुफ तुर्की, मोहम्मद हारुन, स्वतंत्र ¨सह, आसिफ रजा, नरेन्द्र ¨सह आदि मौजूद रहे।