सावन के अंतिम सोमवार को संभल के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को संभल जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह निर्णय कांवड़ यात्रा के दौरान ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
सावन के अंतिम सोमवार को संभल के सभी स्कूल बंद।
कांवड़ यात्रा के चलते श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही।
छात्रों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्णय।
संवाद सहयोगी, संभल। सावन माह के चौथे व अंतिम सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही और विभिन्न शिवालयों में होने वाले जलाभिषेक को देखते हुए जिले के सभी विद्यालय सोमवार को बंद रहेंगे।
डीएम के निर्देश पर बीएसए अलका शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय, माध्यमिक, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों से संचालित नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
प्रशासन का कहना है कि सावन के चतुर्थ सोमवार पर प्रमुख शिव मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने और जाम की स्थिति बनने की संभावना है।
विद्यार्थियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने आमजन से भी कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
