विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में हैवानियत: शौच के लिए उठी 12 साल की बच्ची को गनप्‍वाइंट पर उठाया, जंगल में किया गैंगरेप

Published: Mon, 01 Jun 2026 02:54 PM (IST)

यूपी के संभल से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां आधी रात को घर में शौच के ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

HighLights

  1. दो आरोप‍ितों के ख‍िलाफ प्राथम‍िकी दर्ज

जागरण संवाददाता, संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई 12 वर्षीय किशोरी को दो युवक अपहरण कर जंगल में ले गए और तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद स्वजन की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

एक गांव निवासी 12 वर्षीय किशोरी रविवार की रात 10:30 बजे के करीब घर में शौच के लिए उठी थी। बताते हैं कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक अपने साथी के साथ वहां आया और किशोरी का तमंचे के बल पर अपहरण कर जंगल में ले गया। जिसके बाद दोनों युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया।

इससे किशोरी बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में दोनों युवक किशोरी को अकेला छोड़कर वहां से भाग गए। किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची और स्वजन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्वजन थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपित युवक गोल्डी और उनसे अन्य साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- संभल में बड़ा खेल: 5 करोड़ की सरकारी जमीन को शहर इमाम ने बना दिया 'वक्फ संपत्ति', FIR दर्ज