संभल में तेज बारिश का कहर: भरभराकर गिरा मकान का बरामदा, मलबे में दबा नया ट्रैक्टर और बाइक
संभल के पाठकपुर गांव में बारिश के कारण एक मकान का बरामदा गिर गया, जिसमें नया ट्रैक्टर, बाइक समेत घर ...और पढ़ें

मकान के मलबे को समेटते लोग
जागरण संवाददाता, संभल। गांव पाठकपुर में बारिश के दौरान एक मकान का बरामदा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में नया ट्रैक्टर, बाइक समेत घर का काफी सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। गांव निवासी सत्यपाल ने बताया कि शनिवार सुबह उनके मकान का बरामदा गिर गया। घटना के समय घर के अंदर चार लोग मौजूद थे।
बरामदा गिरने की आवाज सुनकर सभी लोग तत्काल बाहर भागे और अपनी जान बचाई। हादसे के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाने का प्रयास किया।
मलबे में नया ट्रैक्टर, बाइक, बच्चों की साइकिल, गेहूं से भरी कुठिया, चारपाई, कपड़े, बर्तन तथा खाने-पीने का सामान दब गया। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण परिवार के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। उपजिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था।
टीम ने बताया कि मकान का बरामदा गिरा है। हादसे में किसी की चोट लगने अथवा जनहानि की सूचना नहीं है। शासन की ओर से नियमानुसार मिलने वाली सहायता पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में बड़ा हादसा टला: तेज बारिश में ढह गई 3 मंजिला इमारत, 24 घंटे पहले खाली न होती तो...वीडियो वायरल
