विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब के लिए मना किया तो पत्नी पर ढहाया कहर: लाठी और ईंटों से किया हमला, खून से लथपथ महिला ने ऐसे बचाई जान

Published: Wed, 27 May 2026 09:55 PM (IST)

जुनावई थाना क्षेत्र के असदपुर गांव में एक शराबी पति ने शराब के पैसे न देने पर अपनी पत्नी सुनीता ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

HighLights

  1. जुनावई थाना क्षेत्र के गांव असदपुर की घटना

संवाद सूत्र, जुनावई (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव असदपुर में शराबी पति ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। जहां लाठी डंडों व ईंटों से प्रहार करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़िता ने घायलावस्था में वहां से भागकर पड़ोसियों के घर में छुपकर जान बचाई। बाद में मायके वालों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर स्वजन व डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

थाना जुनावई क्षेत्र में गांव असदपुर निवासी सुनीता ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें बताया कि उसके तीन बच्चे है। इसके बाद भी पति रोहताश शराब पीने का आदी है और नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट के साथ परिवार में विवाद करता है।

पीड़िता ने बताया कि बुधवार देर शाम को भी उनका पति शराब के नशे में घर आया और गाली गलौज करते हुए जबरन शराब के लिए पैसे मांगने लगा। इससे पहले भी वह पैसे मांगते हुए मारपीट करता रहता था,लेकिन परिवार को बनाए रखने व लोकलाज के लिए पति के जुल्म सहती रही।

विवाहिता ने कहा कि बुधवार की रात रोहताश शराब के नशे में घर आया और फिर से पैसों मांगने लगा। ऐसे में पैसे देने को इंकार किया तो गाली गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर रोहताश ने सुनीता पर लाठी-डंडों व ईंट से हमला बोल दिया।

इससे सुनीता के सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में चाट लग गई और वह लहूलुहान हो गई। ऐसे में वह किसी तरह बच कर घर से भागकर बाहर निकल गई और पड़ोसियों के घर में जान बचाने को शरण ली। साथ ही उसे घटना की जानकारी मायके वालों को दी।

सूचना मिलने मायके वाले मौके पर आ गए और उन्होंने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। सुनीता ने आरोपित पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। साथ ही एंबुलेंस की मदद से घायलावस्था में महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

वहीं पुलिस भी आरोपित पति की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपित पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Sambhal Weather: संभल में नौतपा के तीसरे दिन 44.2 डिग्री पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी के बीच प्रशासन की एडवाइजरी जारी