विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में भैंसा चोरी पर पुलिस की 'मेहरबानी', ग्रामीणों में भारी रोष

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:11 PM (IST)

संभल के पतेई नासिर गांव में भैंसा चोरी के दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जबकि तीन फरार हो गए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. संभल में भैंसा चोरी के दो आरोपी पकड़े गए।

  2. पुलिस ने चोरी का मामला शांतिभंग में निपटाया।

  3. ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर गहरा रोष जताया।

जागरण संवाददाता, संभल। गांव पतेई नासिर में रविवार देर रात भैंसा चोरी का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने भैंसे को गाड़ी में भरकर ले जा रहे दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन लोग मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने चोरी और पशु क्रूरता के मामले में कार्रवाई करने के बजाय दोनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक आवारा भैंसे को छोड़ रखा था।

आरोप है कि पड़ोसी गांव मलिकपुर निवासी पुष्पेंद्र ने बुलंदशहर जिले के अनूपशहर निवासी गाड़ी चालक इकराम, गाड़ी मालिक अनिल शर्मा और तीन अन्य साथियों को बुलाया था। सभी ने मिलकर भैंसे को पकड़ा और गाड़ी में भरकर ले जाने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने गाड़ी में भैंसा ले जाते देखा तो शक होने पर उसे रोक लिया।

पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रजपुरा थाना पुलिस ने पुष्पेंद्र और चालक इकराम को हिरासत में ले लिया, जबकि गाड़ी मालिक अनिल शर्मा समेत तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने थाने में अपने हिसाब से तहरीर लिखवाई और उचित धाराओं में कार्रवाई करने के बजाय दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मलिकपुर गांव से पहले भी कई आवारा पशुओं को चोरी कर बूचड़खाने भेजे जाने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि भैंसा ले जाने को लेकर संबंधित लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। इस मामले में शांतिभंग के तहत चालान किया गया है।