संभल में बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की ASI जांच आज, भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी
संभल के चौधरी सराय स्थित बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जांच के लिए एएसआई टीम का इंतजार है, जबकि एसपी ...और पढ़ें
HighLights
संभल में बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की एएसआई जांच शुरू होने वाली है।
पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
श्रीकल्कि सेना ने मस्जिद को एएसआई संरक्षित संपत्ति पर अवैध बताया।
जागरण संवाददाता, संभल। शहर के मुख्य चौराहे चौधरी सराय में बनी बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जांच के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम का इंतजार किया जा रहा है।
जबकि पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मोर्चा संभाल लिया गया है। पैदल मार्च भी किया गया है। श्रीकल्कि सेना के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चंद्र त्यागी ने 31 अगस्त को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल से शिकायत की थी।
शिकायतकर्ता ने की मस्जिद को ध्वस्त कराने की मांग
उनका कहना था कि एएसआई संरक्षित इमारत (हरिहर मंदिर/जामा मस्जिद) के नाम से अन्य संपत्तियां भी दर्ज हैं। एएसआई संरक्षित होने के बावजूद 14-15 वर्ष पूर्व इसकी संपत्ति पर बाबा बहाउद्दीन शाह नाम से मस्जिद बनाकर कब्जा कर लिया गया।
पत्र में वर्ष 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में हुई हिंसा में भी मस्जिद से जुड़े लोगों की भूमिका बताई।
शिकायतकर्ता ने मस्जिद और मुसाफिरखाना ध्वस्त कराने की मांग की है। वहीं, कमेटी ने वफ्क की जमीन पर मस्जिद का दावा किया है। आज मंगलवार को एएसआई टीम मस्जिद की जांच के लिए पहुंचेगी। पुलिस की निगरानी में यह जांच की जाएगी।
