साहित्य कला संगम के सदस्यों ने खेली फूलों की होली
साहित्य कला संगम के तत्वावधान में शहर के सनातन पंजाबी मंदिर में संगीतमय फूलों की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
सम्भल: साहित्य कला संगम के तत्वावधान में शहर के सनातन पंजाबी मंदिर में संगीतमय फूलों की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। संगम के सदस्यों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन कार्यक्रम में नगर व बाहर से आये कवियों ने कविता पाठ किया और होली के गीता गाए जिसमें वक्ताओं ने कहा कि फूलों की होली जिदगी में रंग और खुशी लाती है। भारतीय जन जीवन लोक वाद्य, हारमोनियम और ढोलक का विशेष महत्व है। युवाओं को इसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों ने मनिहारी के भेष बनाया लोक गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भगवान सिंह, डॉ. एसवी यादव, चन्द्रशेखर, डॉ. विजय लक्ष्मी शर्मा, अतुल कुमार शर्मा, डॉ. डीएन शर्मा, संजय गुप्ता, पूनम शुक्ला, प्रतिज्ञा गर्ग ने होली गीत व कविताएं सुनाई।