सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का करे पालन : एसपी
कार्यक्रम में बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरुक बहजोई: बच्चों को चाहिए कि वह अपने अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। बिना हैलमेंट एवं सीट बैल्ट के वाहन न चलाएं। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कहीं। बुधवार को नगर के इ
बहजोई: बच्चों को चाहिए कि वह अपने अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। बिना हैलमेंट एवं सीट बैल्ट के वाहन न चलाएं। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कहीं।
बुधवार को नगर के इस्लामनगर रोड स्थित एंग्लो वैदिक सीनियर सैकेंड्री स्कूल परिसर में बाल दिवस पर यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ डॉ. राजेंद्र आर्य, कमल आर्य ने मां सरस्वती चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तदोपरांत मुख्य अतिथि पद से पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बच्चों से यातायात नियमों का पालन करने के लिए समय-समय पर अभिभावकों को जागरुक करने की बात कही। उन्होंने बताया कि बाइक चलाते समय शराब का सेवन न करें, निधररित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाए, क्योंकि यह दुर्घटना का कारण हो सकती हैं। टैक्ट्रर-टाली में रिफ्लेक्टर लगवाएं, अंधेरे में दुर्घटना से बचे। अतिक्रमण न करें एम्बुलेंस व फायर सर्विस के लिए रास्ता दे। बाइक चलाते समय हैलमेट तथा कार चलाते समय सीट बैल्ट अवश्य लगानी चाहिए। यातायात नियमों को लेकर लघु नाटिका प्रस्तुत करने वाले बच्चों को एसपी ने पुरुस्कृत किया। यातायात प्रभारी अनुज कुमार ने भी यातायात नियमों के बारे में बच्चों को जागरूक किया। मैने¨जग डायरेक्टर विवेक माहेश्वरी ने विजयी बच्चों एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों, मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार शमर, ममता रानी, रेनू गुप्ता, कंचन माहेर्श्वरी, रेनू ¨सह, अंजू, मुकेश, प्रीति शमर, शहजाद हुसैन, नेहा , गुलिश्ता, निक्की, संजय गुप्ता, प्रेमवीर ¨सह, स्नेहा गुप्ता, मेधा मौजूद रहे।