रामगणेश राव अध्यक्ष व इरफान खां सचिव बनें
जिला सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 12:09 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 06:17 AM (IST)
सम्भल: जिला सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। रामगणेश राव को अध्यक्ष व इरफान खां को सचिव चुना गया। मुंसिफी सम्भल में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद ताहिर की देखरेख में चुनाव शुरू हुआ। पहले मतदान हुआ और दोपहर बाद मतगणना शुरू हुई। शाम को चेयरमैन ने परिणाम घोषित कर दिया। रामगणेश राव को अध्यक्ष व इरफान खां को सचिव चुना गया। इसके अलावा कदीर अहमद को कोषाध्यक्ष जबकि सुंदरपाल को निविर्रोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि याहिया खां व वहीद सैफी को निविर्रोध कनिष्ठ उपाध्यक्ष व सह सचिव मनोनीत किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें