राम ने रावण का वध कर अधर्म पर पाई धर्म की विजय
जागरण संवाददाता चन्दौसी श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट चन्दौसी की ओर से श्री राम ल
जागरण संवाददाता, चन्दौसी : श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट चन्दौसी की ओर से श्री राम लीला नाटय परिषद के कलाकारों लक्ष्मण शक्ति व रावण वध का भावपूर्ण मंचन किया। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।
रविवार की रात रामदरबार की झांकी की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद रामलीला का मंचन शुरु हुआ। सीता खोज के बाद अंगद के लंका जाने व संधि का प्रस्ताव को ठुकराने के बाद युद्ध की तैयारी शुरु होती है। मेघनाद युद्ध में शक्ति मारकर लक्ष्मण जी को मूिर्च्छत कर देता है। हनुमान के संजीवनी बूटी लाने के बाद वह दोबारा युद्ध कर मेघनाद का वध करते है। इससे रावण व्याकुल हो जाता है और वह स्वयं युद्ध के मैदान में पहुंच जाता है। अगले ²श्य में राम रावण का युद्ध दिखाया जाता है। युद्ध में भगवान राम रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय पाते है। लंका का राज्य विभीषण को देखकर, सीता के साथ अयोध्या चल देते हैं। राम रावण का युद्ध देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे और पंडाल में चारों ओर भगवान राम के जयकारे गूंजने लगे। रामलीला में हनुमान- कौशल किशोर वन्देमातरम, राम- प्रतीक, लक्ष्मण- लकी, सीता - वर्षा भंडारी, रावण- गोविन्द किर्शो, मेघनाद- गौरव वाष्र्णेय, रावण के मंत्री- धीरेन्द्र कुमार, विभीषण- रवि गोपाल, मारीच- विनीत गुप्ता, सुग्रीव- मोनू शर्मा, जामवन्त- आर्यन आदि ने भावपूर्ण अभिनय किया। जबकि गिरिराज किशोर, वीन चौधरी, किशनपाल मुन्शी, मोहित गुप्ता, हनी चंद्रा, अमित के एस , मेवाराम, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, कपिल राजा, मुकुल शर्मा, तेजेन्द्र गुप्ता, कन्हैया आचार्य, मदन गोपाल, प्रमोद गुरू, संजीव कुमार रामलीला मंचन में सहयोग किया।