त्योहारों के चलते बाजारों में बढ़ी रौनक
त्योहारों के चलते बाजारों में अब रौनक बढ़ने लगी है। लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं।
चन्दौसी: त्योहारों के चलते बाजारों में अब रौनक बढ़ने लगी है। लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। इसीलिए बाजारों में जाम की स्थिति बनी हुई है। चेहल्लुम व दीपावली का पर्व नजदीक है। दीपावली की एक माह पहले से तैयारी शुरु हो जाती है। लोग अपने घरों की रंगाई पुताई आदि कराना शुरु कर देते है। इसलिए पेंट आदि की दुकानों पर रोजाना भीड़ लगी रहती है। दीपावली पर नए कपडे़ आदि पहने जाने का चलन होने के कारण भी जमकर कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। गांव के अलावा देहात के लोग शहर में खरीदारी करने आ रहे है। इसीलिए बाजारों में खासी भीड़ है और बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। यह रौनक दीपावली पर और बढ़ जाएगी। क्योंकि सजावट व लाइट आदि दुकानें लग जाएंगी। दुकानदारों ने भी दुकान से बाहर निकालकर सामान सजा कर रख दिया है। बाजारों में जहां रौनक बढ़ी है वहीं भीड़ के कारण जाम भी लग रहा है।