किसानों को राहत, ठीक से हो रही धान खरीद
चन्दौसी जिले में 26 दिन मे 41 सरकारी क्रय केंद्रों पर 14 हजार हजार टन धन की खरीद हो च
चन्दौसी : जिले में 26 दिन मे 41 सरकारी क्रय केंद्रों पर 14 हजार हजार टन धन की खरीद हो चुकी है। शुरू में फैली अव्यवस्था के बाद अब किसानों को कुछ राहत मिली है। धान खरीद ठीक से हो रही है। सोमवार को एसडीएम ने मंडी समिति, ग्रामीण क्षेत्र व बहजोई के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी पर तोल होती मिली, लेकिन उन्होंने सख्त हिदायत दी की अगर किसी ने गड़बड़ करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने किसानों का धान खरीदने के लिए इस बार जिले में 41 क्रय केंद्र बनाए थे। इन केंद्रों पर एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन चार अक्टूबर के बाद शुरू हुई। इसके बाद भी तमाम अव्यवस्था सामने आ रही थीं। इसी के चलते राज्यमंत्री गुलाब देवी ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित सबसे पहले मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर पहुंचे। जहां पर पांचों केंद्रों पर किसानों के धान खरीदे जा रहे थे। इसके बाद मुहम्मदगंज, करेली, आदमपुर स्थित धान क्रय केंद्रों पर पहुंचे। यहां पर भी व्यवस्था देख संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बहजोई स्थित चार क्रय केंद्रों का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने इस दौरान केंद्र प्रभारियों से कहा कि किसानों का ही धान खरीदा जाए। किसी भी बिचौलिए का धान न खरीदा जाए। एसडीएम ने बताया कि सभी केंद्रों पर खरीद होती हुई मिली है।