धर्म स्थल के पास दीवार निर्माण का किया विरोध
कोतवाली क्षेत्र में धर्म स्थल के पास चाहर दीवारी का निर्माण करने का कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। इससे दोनों समुदायों के बीच तनाव हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी करने के बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
चन्दौसी: कोतवाली क्षेत्र में धर्म स्थल के पास चाहर दीवारी का निर्माण करने का कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। इससे दोनों समुदायों के बीच तनाव हो गया।
नगर के सम्भल गेट स्थित एक स्थान पर धर्म स्थल है। धर्म स्थल के पास एक व्यक्ति अपनी जमीन पर ही चाहर दीवारी का निर्माण कर रहा था। इस मामले की जानकारी ¨हदू संगठनों को लगी तो उन्होंने चाहर दीवारी निर्माण का विरोध कर दिया। इससे दोनों समुदाय के कुछ लोगों के बीच तनाव हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी की तो पता चला कि चाहर दीवारी का निर्माण सही हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने ¨हदू संगठनों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।