पुलिसकर्मियों पर महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप
कुढ़फतेहगढ़: दबिश देने गई पुलिस पर कुछ लोगों ने मिलाओं से अभद्रता और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार दिन पहले पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में तहरीर मिलने के बाद दबिश देने गई थी। थाना क्षेत्र के गांव कंथरी चार दिन पहले दो पक्षों में पेड़ काटने को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट के बाद मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। एक पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई थी। आरोप हैं कि तहरीर मिलने के बाद रविवार की देर शाम कुछ पुलिसकर्मी वीरेंद्र पुत्र लाखन ¨सह के घर दबिश देने पहुंच गए। पुलिस को देख लोग घर से भाग गए। घर महिला ही रह गई। आरोप हैं कि पुलिस कर्मियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और तोड़फोड़ भी की। जबकि थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कंथरी गांव का कोई भी मामला मेरे संज्ञान में नहीं है
कुढ़फतेहगढ़: दबिश देने गई पुलिस पर कुछ लोगों ने महिलाओं से अभद्रता और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस चार दिन पहले पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में तहरीर मिलने के बाद दबिश देने गई थी।
थाना क्षेत्र के गांव कंथरी में चार दिन पहले दो पक्षों में पेड़ काटने को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट के बाद मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। एक पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई थी। आरोप हैं कि तहरीर मिलने के बाद रविवार की देर शाम कुछ पुलिसकर्मी वीरेंद्र पुत्र लाखन ¨सह के घर दबिश देने पहुंच गए। पुलिस को देख लोग घर से भाग गए। घर पर महिलाएं ही रह गई। आरोप हैं कि पुलिस कर्मियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और तोड़फोड़ भी की जबकि थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कंथरी गांव का कोई भी मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।