कड़ी सुरक्षा के बीच उपचुनाव में 52.02 फीसद मतदान
सम्भल : पवांसा ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पद के लिए हुआ उपचुनाव छुटपुट घटना
सम्भल : पवांसा ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पद के लिए हुआ उपचुनाव छुटपुट घटनाओं को छोड़ शांति पूर्ण संपन्न हो गया। पूरे दिन में दोनों पर मात्र 52.02 फीसद ही मतदान हो सका। कई स्थानों पर भाजपा और सपा समर्थक आमने-सामने आ गए। झड़प हुई तो एक मतदान केंद्र पर दोनों तरफ से पत्थर फेंके गए। दो लोगों को मामूली रूप से चोट भी आई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। एक प्रत्याशी के समर्थक पर बूथ कैप्च¨रग का भी आरोप लगाया गया, लेकिन प्रशासन उसे नकार दिया।
सम्भल के जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 11 से जिला पंचायत सदस्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं पवांसा ब्लाक के गांव सैंजना के ग्राम प्रधान की मौत के चलते पद खाली चल रहा था। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा की राज्यमंत्री गुलाब देवी की बेटी साक्षी ¨सह और सपा के पुष्पा देवी चुनाव मैदान में थी। राज्यमंत्री की बेटी चुनाव मैदान में होने के चलते पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था। दोनों पदों पर शनिवार को उपचुनाव का मतदान हुआ। सुबह बरसात के कारण मतदान केंद्र खाली नजर आ रहे थे। दस बजे के बाद बरसात रुकी तो मतदाता अपने घरों से निकले। फिर पांच बजे तक मात्र 52.02 फीसद ही मतदान हो सका। मतदान के दौरान अतरासी गांव के मतदान केंद्र समर्थकों के साथ राज्यमंत्री गुलाब देवी के पति पहुंच गए। एक इंस्पेक्टर ने उनसे मतदान केंद्र के बाहर समर्थकों के साथ खड़ा होने से मना किया तो नोकझोंक हो गई। सीओ एसडीएम ने पहुंचकर लोगों को खदेड़ा। रसूलपुर धतरा मतदान केंद्र पर एक प्रत्याशी के समर्थकों पर बूथ कैप्च¨रग करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। प्रशासन ने पहुंचकर किसी तरह लोगों को शांत किया। वहीं सैंजना गांव में हुए ग्राम प्रधान चुनाव में 72.06 फीसद मतदान हुआ।
वहीं गांव मुजफ्फरपुर निवासी फहीम वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचा, तो सपा के समर्थकों ने फहीम से कहा कि आपका वोट पड़ चुका है। अब दोबारा वोट नहीं पड़ेगा। इसी बात को लेकर फहीम ने हंगामा कर दिया। इसी बात को लेकर सपा-भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। पत्थर लगने से फहीम समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकार पथराव करने वालों को खदेड़ा। इनसेट-
मतदान केंद्र पर पहुंचे भाजपाइयों को घेरने का प्रयास, बूथ कैप्च¨रग का आरोप
सम्भल: पवांसा ब्लाक के रसूलपुर धतरा स्थित मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान शाम के समय कुछ भाजपाई पहुंच गए। तभी ग्रामीणों ने भाजपाइयों पर बूथ कैप्च¨रग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। भाजपाई गाड़ी से जाने लगे। तभी लोगों ने भाजपाइयों को घेरने का प्रयास किया। भाजपाई ने गाड़ी से उतरकर लोगों के पास पहुंचे तो वह शांत हो गए। उनके जाने फिर से लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देख मतदान केंद्र मतपेटिका बस में रखकर मतदान से चले गए। हंगामे की सूचना पर एडीएम लवकुश त्रिपाठी, एएसपी पंकज कुमार पांडेय, सीओ सुदेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं सपाई भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी बूथ कैप्च¨रग का आरोप लगाया, लेकिन प्रशासन ने बूथ कैप्च¨रग होने की बात से इन्कार किया है। सुबह नौ बजे 10.90 फीसद, 11 बजे 29.05, एक बजे 42.02, तीन बजे 47.11 और पांच बजे तक मात्र 52.02 फीसद मतदान हो सका।
योगेंद्र ¨सह, एआरओ