गर्मी से पसीना पसीना हुए लोग, पारा 43 के पार
सम्भल जनपद में पिछले कई दिनों से गर्मी अपने तेबर दिखा रही है। गर्मी से लोग पसीना पसीना हो रहे हैं।
सम्भल: जनपद में पिछले कई दिनों से गर्मी अपने तेबर दिखा रही है। गर्मी से लोग पसीना पसीना हो रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही सूरज ने आग उगलनी शुरु कर दी थी। दोपहर होते होते पारा 43 के पार पहुंच गया। जिससे हर कोई गर्मी से बेचैन हो गया।
मंगलवार को सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दोपहर में गर्मी इतनी थी कि पारा भी 43 के पार पहुंच गया। जिससे लोग घरों में कैद हो गए और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। कुछ लोग नगर में गर्मी से बचने के लिए सड़क किनारे पेड़ों की छांव लेते दिखे तो कुछ युवा नगर से सटे नलकूपों पर नहाते हुए नजर आए। सूरज छिपने के बाद लोग गर्मी से बचने के लिए घरों की छतों पर टहलते दिखाई दिए। उसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। गांवों मे छोटे छोटे बच्चे जंगल में नलकूपों पर नहाते नजर आए।
बिजली कटौती से लोग परेशान
सम्भल: इस समय भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऐसे में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी हैं। गर्मी बिजली कटौती से घरों में इर्न्वटर भी साथ छोड़ रहे हैं। घरों में लगे विद्युत उपकरण नहीं चल पाते। लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कई कई घंटे बिजली न आने से फसलें सूख रही हैं।