Move to Jagran APP

भाजपा सरकार से जनता त्रस्त, सपा की तरफ देख रहे हैं लोग

चन्दौसी (सम्भल) जिन प्रमुख दो मुद्दों को लेकर भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई थी। उन्हें भी भाजपा पूरा नहीं कर सकी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 12:49 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 12:49 AM (IST)
भाजपा सरकार से जनता त्रस्त, सपा की तरफ देख रहे हैं लोग
भाजपा सरकार से जनता त्रस्त, सपा की तरफ देख रहे हैं लोग

चन्दौसी (सम्भल) : जिन प्रमुख दो मुद्दों को लेकर भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई थी, उन्हें भी भाजपा पूरा नहीं कर सकी है। नारी सम्मान का मुद्दा भाजपा ने जोरों से उठाया था, लेकिन आज नारी का कितना सम्मान प्रदेश में हो रहा है उसके लिए हाथरस की घटना उदाहरण है। भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा करने वाली सरकार में ही सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ा है। हालत यह है कि जनता को खुलेआम लूटा जा रहा है। अब लोग सपा की तरफ देख रहे हैं। ऐसे में सभी कार्यकर्ता आने वाले चुनाव के लिए जुट जाये। उक्त बाते सपा के सपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक डॉ. मनोज पांडे ने कही।

loksabha election banner

चन्दौसी के गैस गोदाम रोड स्थित एक धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि जिस तरह हाथरस की घटना में भाजपा सरकार का रोल रहा है उससे लोगों को लगने लगा है कि इस सरकार में हमारी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। किसानों हालत बद से बदत्तर हो गई है। धान क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो रही है। ऊपर से नया बिल लाकर सरकार ने किसानों को बर्बाद करने की योजना तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि आये प्रदेश में हत्या, लूट, दुष्कर्म, डकैती की घटना आम बात हो गई है। अब प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के झूठ को समझ चुकी है। अब इनके बहकावे में कोई आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने इस कार्यकाल के दौरान कोई ऐसा एक काम बता दे जो उन्होंने किया है। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, पूर्व विधायक राम खिलाड़ी यादव, कृष्ण मुरारी शंखधार, सतीश प्रेमी, बनवारी लाल पाठक, रेणु कुमारी, राम बल्लव रावत, अमित यादव, राजीव रस्तोगी, दिनेश भारद्वाज, महमूद अख्तर, दाताराम भारती आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.