पंचायत का फैसलाः दुष्कर्म की कोशिश की सजा पांच जूते
संभल के कूढफ़तेहगढ़ क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को पंचायत में पांच जूते मारने की सजा सुनाकर रफा दफा कर दिया गया।
सम्भल (जेएनएन)। पंचायतें पक्षपातपूर्ण फैसलों के कारण गाहे-बगाहे चर्चा में आती रहती हैं। ऐसा ही एक वाकया कूढफ़तेहगढ़ क्षेत्र के एक गांव में सामने आया। यहां महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पंचायत में महज पांच जूते मारने की सजा सुनाकर मामले को रफा दफा कर दिया गया। क्षेत्र के धर्मपुर कुइयां गांव निवासी एक महिला अकेली रहती है। पति की मौत हो चुकी और बेटा व परिवार वाले दिल्ली में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: केंद्र और यूपी सरकारें छलावा, भाजपा कर रही सत्ता का दुरुपयोग : मायावती
आरोप है कि तीन जुलाई की रात महिला घर में गांव का ही व्यक्ति दीवार फांदकर घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण जाग गए। जाग होने पर आरोपी फरार हो गया। महिला ने दिल्ली में परिजनों को घटना की जानकारी दी। वे सभी गांव पहुंचे। छह जुलाई को गांव में पंचायत हुई। आरोपी व महिला को भी पंचायत में बुलाया गया। पंचों ने आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाकर मामला निपटा दिया। पुलिस का कहना है कि घटना उसके संज्ञान में नहीं है और न ही कोई तहरीर आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ फिर से दो दिन के लिए बनेंगे महंत, गुरू बनकर देंगे दीक्षा