Move to Jagran APP

बारिश से खेतों में बिछी धान की फसल

तीन दिन से तेज हवाओं के साथ लगातार हो रही बारिश से खेतों में लहरा रही धान की फसल बिछ गई है। खेतों में पानी भर गया है जिससे फसल बर्बाद होने के आसार बन गए हैं। किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना है। किसानों के चेहरे पर ¨चता की लकीरें ¨खचनी शुरु हो गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 02:29 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 02:29 AM (IST)
बारिश से खेतों में बिछी धान की फसल
बारिश से खेतों में बिछी धान की फसल

चन्दौसी : तीन दिन से तेज हवाओं के साथ लगातार हो रही बारिश से खेतों में लहरा रही धान की फसल बिछ गई है। खेतों में पानी भर गया है जिससे फसल बर्बाद होने के आसार बन गए हैं। किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना है। किसानों के चेहरे पर ¨चता की लकीरें ¨खचनी शुरु हो गई हैं।

loksabha election banner

बता दें कि इन दिनों खेतों में खड़ी धान की फसल पकने की कगार पर है। धान की बाली लटक रही हैं। तीन दिन से हो रही बारिश और तेज हवा के चलने से धान की फसल करने वाले किसानों को भारी झटका लगा है। खेतों में धान की फसल बिछ गई है। खेतों में बारिश का पानी भरने से फसल डूब गई है। इससे धान गलने और काला पड़ने की संभावना बन रही है वहीं जिन किसानों की फसल पक गई वे अपनी फसल काटने की तैयारी में हैं। हालांकि उड़द की फसल को फायदा पहुंचा है। इस संदर्भ में जब किसान भाइयों से बात की गई तो उनका कहना है कि धान की फसल को तीस प्रतिशत नुकसान हुआ है।

सम्भल : तीन दिन से थम थम कर हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं इस बारिश से धान उत्पादन करने वाले किसानों के चेहरों पर ¨चता की लकीरें दिखाई देने लगीं है। उन्हें अब भय सताने लगा कि कहीं यह बारिश उसकी खेत में तैयार पकी धान की फसल को बर्बाद ने कर दे।

किसान तुलाराम यादव, धीरेंद्र यादव, धर्मवीर ¨सह, सुरेशपाल का कहना है कि धान की फसल में दाना पड़ चुका है। ऐसे में हवा के हल्के झोंके से भी फसल गिर जाती है। फसल के गिरने से उत्पादन घट जाएगा और उनको नुकसान उठाना पड़ेगा। कुछ किसानों की गन्ने की फसल भी गिर गई है लेकिन उससे किसानों को ज्यादा नुकसान नहीं होता है। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि किसान की धान की फसल से हुए नुकसान की जानकारी ऋण देने वाले बैंक व विभाग को देंगे। उसके बाद विभाग द्वारा सर्वे किया जाएगा।

पकी हुई धान की फसल पर मौसम की मार से हमारी धान की फसल को 30 प्रतिशत तक का नुकसान होने की संभावना है, अगर मौसम इसी तरह अपना रुख अपनाता रहा तो किसान बर्बाद हो जाएगा।

लाखन ¨सह यादव, किसान। मौसम की मार के चलते पहले तो उड़द की फसल बर्बाद हुई और अब जब धान की फसल पकी तो फिर से मौसम ने पलटी मार दी, जिससे धान की फसल गिरने से बर्बाद हो गई है, धान का दाना काला पड़ गया है।

ओमपाल यादव, किसान

लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से धान की पकी हुई फसल खेत में गिर गई है। इसी तरह बारिश होती रही तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी, धान के साथ उनकी लेटा की फसल को भी नुकसान है।

जितेंद्र यादव, किसान लगातार हो रही बरसात के कारण धान की पकी हुई फसल पूरी तरह से धराशाई हो गई है अगर मौसम में सुधार नहीं हुआ तो धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी।

बीरबल प्रजापति, किसान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.