न पार्क है और न ही पीने के लिए साफ पानी
गुन्नौर: कस्बा बबराला में तमाम दुश्वारियों के बीच नागरिक जीवन जीने को मजबूर है। शासन से लेकर प्रशा
गुन्नौर: कस्बा बबराला में तमाम दुश्वारियों के बीच नागरिक जीवन जीने को मजबूर है। शासन से लेकर प्रशासन तक दर्जनों बार शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का कोई निस्तारण नहीं हुआ है। कस्बा बबराला नगर पंचायत है, ऐसे में नगर पंचायत की अपनी दर्जनों समस्यायें है जिनके लिये बबराला के नगरवासी लगातार मांग करते आ रहे हैं। तीस हजार की आबादी वाले इस कस्बे में न तो टहलने के लिए पार्क है और न ही स्वच्छ पानी। नलों से दूषित पानी निकलता है। जिसे पीने से बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसके बाद भी प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
वहीं यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं भी बद्तर हैं। कस्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के साथ राजकीय महिला चिकित्सा केन्द्र भी बना हुआ है परन्तु अस्पताल परिसर की बात करें तो दोनों अस्पताओं में एक भी डाक्टर उपलब्ध नही है। महिला चिकित्सालय की हालात और भी दयनीय है। अस्पताल परिसर में कोई भी महिला डाक्टर की व्यवस्था नहीं है। प्रसव के लिये महिलाओं को नजदीक के कस्बा गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का रुख करना पडता है। कस्बे के आसपास के मुख्य मार्गो पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नगर पंचायत के पास अपना कोई भी कूड़ा निस्तारण के लिये कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते नगर पंचायत का कूडा करकट कस्बे के समीप मुख्य मार्गो पर डाल दिया जाता है। कस्बे से सटे गांव बाघऊ से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर फाटक ना होने की बजह से नगरवासी काफी परेशानी का सामना कर रहे है। रेलवे विभाग ने अस्थाई पारपथ को भी बंद कर दिया। जिससे मुश्किले ंऔर बढ़ गई।
कस्बे में कोई भी पार्क नहीं है । जिसके चलते अवकाश के दिनों में नजदीक के जनपद बुलंदशहर के कस्बा नरौरा का रुख करना पडता है।
डॉ. दीपक यादव कस्बे के अंदर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कर्मचारियों की तैनाती नहीं है जिसके चलते नजदीक के गुन्नौर जाना पडता है।
राहुल कुमार घरों में निकलने वाला पानी दूषित है। जिसके चलते बाजार से पानी खरीदना पडता है। प्रशासन की तरफ से कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया है।
रश्मि यादव शिक्षिका नगर पंचायत के पास कूड़ा करकट निस्तारण की कोई अपनी जगह नहीं है। कूड़ा करकट कस्बे के आस पास के मुख्य मार्गो पर डाल दिया जाता है।
कपिल गुप्ता
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप