नमो संघ के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया
भारत अभियान के तहत भारतीय नमो संघ के पदाधिकारियो ने शहर के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सफाई करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
सम्भल: स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारतीय नमो संघ के पदाधिकारियों ने शहर के मुहल्ला चौधरी सराय में स्वच्छता अभियान चलाते हुए झाड़ू लेकर खुद सफाई की। संघ के पदाधिकारियों ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से अपने आस पास साफ-सफाई रखने की अपील की। जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि नगरपालिका द्वारा शहर के हल्लू सराय, जनता पेट्रोल पंप, चौधरी सराय में कूड़ेदान लगवाए गए है लेकिन सफाई कर्मी कूड़ेदानों की सफाई करने के लिए नहीं पहुंचे। जिसकी वजह से गंदगी फैल रही है संघ के पदाधिकारियों ने नगरपालिका व उपजिलाधिकारी से शहर में लगे कूड़ेदानों की सफाई कराने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अनुज सांख्यधर, अनुज शर्मा, वैभव शर्मा, संजू भटनागर, अशोक भटनागर, सीमांत शर्मा, रवि दिवाकर, नईम खान, नितिन, सुनील, सुरेश, बाबूराम, आदि रहे।