Move to Jagran APP

नकली यूरिया खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, छह हिरासत मे

बनियाठेर थाना पुलिस ने रविवार की देर रात नकली खाद बनाने के फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से कारोबार का सरगना समेत छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में कर लिया है। पुलिस ने मौके से नकली खाद के 96 बोरे बोरे बरामद किए है। साथ ही खाद बनाने की दो मशीन व नमक मौके से बरामद कर ली है। आरोपितों को पकड़ने के चक्कर में एक दारोगा गिरकर भी घायल हो गया है। थाना क्षेत्र में मझावली स्थित एक ईंट भट्टे के पास बने एक खंडर में नकली यूरियो खाद बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। यहां पर भारी मात्रा में यूरियो खाद बनाया जा था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 12:20 AM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 12:20 AM (IST)
नकली यूरिया खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, छह हिरासत मे
नकली यूरिया खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, छह हिरासत मे

चन्दौसी: बनियाठेर थाना पुलिस ने रविवार की देर रात नकली खाद बनाने के फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में कर लिया है। मौके से नकली खाद के 96 बोरे और खाद बनाने वाली दो मशीन व नमक बरामद किया है। आरोपितों को पकड़ने के चक्कर में एक दारोगा गिरकर भी घायल हो गया है। थाना क्षेत्र में मझावली स्थित एक ईंट भट्ठे के पास बने एक खंडहर में नकली यूरिया खाद बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। यहां पर भारी मात्रा में यूरिया खाद बनाया जा था। रविवार को प्रभारी निरीक्षक सहदेव ¨सह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख नकली खाद बना रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से छह लोगों को पकड़ लिया। आरोपितों को पकड़ने के प्रयास में एक दारोगा गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने मौके से बना हुआ 96 बोरी यूरिया खाद, खाद बनाने की दो मशीन, नमक, पोटाश बरामद कर लिया।

loksabha election banner

इनसेट-

पत्थर में नमक मिलाकर बनाया जाता है नकली खाद

चन्दौसी: नकली खाद बनाने का धंधा बनियाठेर थाना क्षेत्र में काफी दिनों से चल रहा था। बताया जाता हैं कि नकली खाद बनाने वाले बहुत बारीक लाल पत्थर लेकर आते हैं। उसमें पोटाश व नमक मिलाकर उसे सफेद बना लेते है। इसके बाद मशीन में डालकर उसे यूरिया खाद का रूप दिया जाता है।

इनसेट-

किसानों को किया जा रहा है बर्बाद

चन्दौसी: चंद रुपये के लालच में देश मजबूर किसानों को बर्बाद करने का काम बनियाठेर थाना क्षेत्र में चल रहा था। क्योंकि इस युग में बिना यूरिया खाद के कोई फसल सहीं तरह से तैयार नहीं होती है। जबकि जो खाद बनियाठेर थाना क्षेत्र में बनाया जा रहा था वह किसानों को सप्लाई होता था। ऐसे में किसानों से खाद के नाम पर रुपये भी लिए जाते थे और उनकी फसल में यह नकली खाद कोई असर नहीं दिखाता है।

इनसेट-

क्षेत्र की दुकानों पर होता था सप्लाई

चन्दौसी: बनियाठेर थाना क्षेत्र में नकली यूरियो खाद बनाकर क्षेत्र की दुकानों को सप्लाई किया जाता था। बताया जाता हैं कि क्षेत्र में तमाम स्थानों पर अवैध तरीके से खाद की दुकानें भी चल रही है। उन दुकानों को यह खाद सप्लाई किया जाता था।

कोट-

छापा मारकर छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। 96 बोरी नकली यूरियो खाद पकड़ा है। यह काम कब से चल रहा था। इसकी पूछताछ की जा रही है।

सहदेव ¨सह, प्रभारी निरीक्षक बनियाठेर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.