पॉलीथिन पर चला नगरपालिका का डंडा
नगर पालिका ने शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरु
चन्दौसी: प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के बाद नगर पालिका ने शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरु कर दिया है। जिसको लेकर नगरपालिका कर्मचारियों ने ईओ राजकुमार के साथ शहर में अभियान चलाकर दुकानदारों के यहां चेकिग की और प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैली बरामद करके हजारों रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
गुरुवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन की रोकथाम के लिए ईओ राजकुमार व महेंद्र कुमार खाद सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में फव्वारा चौक से रेलवे स्टेशन से बहजोई तिराहा से संतामील के पीछे चेकिग अभियान चलाया गया। जहां पर दुकानों पर चेकिग के दौरान टीम ने अभियान के दौरान 25 किलो 600 ग्राम प्रतिबंधित थर्माकोल व प्लास्टिक थैली आदि बरामद की गई। जिस पर उन लोगों से छह हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप