लापता युवक लहूलुहान हालत में ईख में मिला
चन्दौसी : दो दिन से लापता युवक ईख में लहूलुहान हालत में मिला। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देव
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 12:54 AM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 12:54 AM (IST)
चन्दौसी : दो दिन से लापता युवक ईख में लहूलुहान हालत में मिला। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवापुर निवासी जोगेंद्र पुत्र विजयपाल ¨सह शनिवार को सब्जी लेने के लिए नरौली की बाजार गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराने को थाना बनियाठेर पुलिस को तहरीर भी दी। सोमवार की सुबह सात बजे नरौली के गांव कासमपुर क्षेत्र में गन्ने के खेत में जोगेंद्र लहूलुहान हालत में मिला। पेट पर जख्म का निशान था। जिससे खून बह रहा था। शौच को गए लोगों की नजर पड़ी तो यूपी 100 पुलिस पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष सहदेव ¨सह ने बताया कि युवक नशे का आदी है। जंगली जानवर के हमले में घायल हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें