मैंथा टंकी फटने से तीन मजूदर झुलसे
बनियाठेर थाना क्षेत्र में मैंथा की टंकी फटने से तीन मजदूर झुलस गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 12:13 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 12:13 AM (IST)
चन्दौसी: बनियाठेर थाना क्षेत्र में मैंथा की टंकी फटने से तीन मजदूर झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
गांव अर्जुनपुर निवासी एक मैंथा की फैक्ट्री पर गुरुवार को शाम मैंथा की पेराई का काम चल रहा था। मैंथा की एक टंकी में पेराई के दौरान लीक रह गई। लीक को बंद करने के लिए तीन मजदूर बोल्ट कसने लगे। तभी तेज धमाके के साथ मैंथा की टंकी फट गई। इससे जयप्रकाश मीना व रुपकिशोर मीना निवासी अर्जुनपुर और रामवीर निवासी रुस्तमपुर बरौली झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां से उपचार के बाद तीनों को वापस घर भेज दिया गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें